Home » आज की ताजा खबर » बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा , दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग , पांच लोगों की मौके पर मौत

बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा , दो कारों की टक्कर के बाद लगी आग , पांच लोगों की मौके पर मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

10 / दिसंबर / 2025 :  बाराबंकी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल हुए चार लोगों को हैदरगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा बुधवार को डीह गांव के पास हुआ, जब एक वैगन आर कार सड़क किनारे खड़ी थी और पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें आग की लपटों में घिर गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर, आग पर काबू पाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment