Home » बुलंदशहर » खुर्जा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर केमिकल और सनमाइका लेकर जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग , आग के विकराल रूप को देख लगा भयंकर जाम

खुर्जा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर केमिकल और सनमाइका लेकर जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग , आग के विकराल रूप को देख लगा भयंकर जाम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / दिसंबर / 2025 :  गाजियाबाद से मिर्जापुर के लिए माल लेकर जा रहे ट्रक में खुर्जा शिकारपुर रोड पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग कट के पास टायर के रगड़ने की वजह से अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप को देख वहां पर जाम लग गया सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने जब स्थिति को देखा तो आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए आसपास के क्षेत्र से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिसके कारण यातायात को रोकना पड़ा और स्थिति नियंत्रण में आने पर एक तरफ से वाहनों को निकालना पुलिस द्वारा शुरू किया गया। ट्रक में आग लगने की वजह से कई किलोमीटर लंबा जाम लगा तथा घंटे तक यातायात बाधित रहा हालांकि मध्यम गति से पुलिस ने सूझबूझ से वाहनों को निकाला। ट्रक ड्राइवर मोहम्मद असलम ने बताया कि इसमें गाजियाबाद से सामान भरकर मिर्जापुर ले जाया जा रहा था और इसमें केमिकल तथा सनमाइका आदि पदार्थ थे जो केमिकल एक बहुत ज्वलनशील था इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी की गाड़ी में क्या माल है। नायब तहसीलदार पीयूष कुमार ने बताया कि यह ट्रक गाजियाबाद से मिर्जापुर जा रहा था जनहानि नहीं हुई है केवल ट्रक और माल फुका है जिसके कारणों की जांच की जाएगी।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This