Home » आज की ताजा खबर » संभल में हुआ दर्दनाक हादसा , कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर , एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

संभल में हुआ दर्दनाक हादसा , कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर , एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

20 / दिसंबर / 2025 :  संभल में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर खजरा मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। मृतकों की पहचान सुरेश, विमलेश, प्रतीक और संजय के रूप में हुई है, जो एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस ने बताया कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय कोहरा था। हादसा होने पर जब लोग एकत्र हुए तो तीन ही लोग सड़क पर इधर उधर पड़े थे। किसी को अंदाजा ही नहीं था कि महिला भी इनके साथ हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि विमलेश को समय पर उपचार मिलता तो शायद उसकी जान बच जाती लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी तो वह घायल अवस्था में ही पड़ी रही और जान चली गई। बाइक सवारों को रौंदने के बाद कैंटर सड़क किनारे सड़क से जा टकराया। इसमें चालक बुरी तरह फंस गया। पुलिस हादसे के बाद ही मौके पर पहुंच गई थी। जब चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया तो वह बुरी तरह फंस गया था। मौके पर मौजूद सीओ प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी संत कुमार ने फोर्स को लगाकर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक के शरीर का निचला हिस्सा कुचल गया है। सीएचसी बहजोई में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चालक ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के हैं। गुजरात से चीकू लेकर रामपुर जिले में जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने चीकू से भरी गाड़ी को निगरानी में खड़ा किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment