यूपी : 20 / दिसंबर / 2025 : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दो बीवियों के रहते 12 साल छोटी आदिवासी युवती से शादी कर ली। युवती का नाम पिंकी था, जिसे अब आफरीन बनाया गया है। पिता ने आरोप लगाया है कि आजम नाम के युवक ने पिंकी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और जबरन निकाह कर लिया। पिंकी के पिता अशर्फीलाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 मई 2022 को दुद्धी के कटौंधी में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद आजम ने उसे जबरन घर से उठा लिया और धर्म परिवर्तन कराकर आफरीन नाम दे दिया। आजम पहले से ही झारखंड की इशरत और महुली की रेबुन्निशा से शादी कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जिस आजम ने आफरीन बन चुकी पिंकी से शादी रचाई थी उसने पहले से झारखंड के नगर उंटारी (गढ़वा) की इशरत और महुली इलाके के रेबुन्निशा से भी शादी कर रखी थी। कनहर परियोजना के जरिए लिए गए विस्थापन लाभ में भी रजिया के नाम का इस्तेमाल किया गया।तहसीलदार न्यायालय से 10 सितंबर 2016 को जारी आदेश के मुताबिक, बघाडू गांव स्थित रजिया के नाम वाले कुल छह गाटा रकबा 0.4049 हेक्टेअर वाली जमीन अधिशासी अभियंता कनहर नहर परियोजना खंड पंचम दुद्धी के जरिए परियोजना के नाम विक्रय की गई थी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












