Home » आज की ताजा खबर » नोएडा में “गोपाल नमो सेवा केंद्र” द्वारा 25 वॉ नि:शुल्क “आयुष्मान कार्ड”और “ई-श्रम कार्ड”शिविर का किया गया आयोजन

नोएडा में “गोपाल नमो सेवा केंद्र” द्वारा 25 वॉ नि:शुल्क “आयुष्मान कार्ड”और “ई-श्रम कार्ड”शिविर का किया गया आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

21 / दिसंबर / 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र” द्वारा 25 वॉ नि:शुल्क “आयुष्मान कार्ड”और “ई-श्रम कार्ड”शिविर का आयोजन किया गया। शिविर “युवा टीम सर्फाबाद” के सहयोग से नोएडा सेक्टर 73 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित हुआ ।

मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने लाभार्थियों को “आयुष्मान” और “ई-श्रम कार्ड” देकर लाभांवित किया। उन्होंने मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में चल रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समुचित जानकारी भी लोगों को प्रदान की। इस मेगा शिविर में कुल 102 लोगों ने भागीदारी की जिसमें से पात्र पाए गए कुल 52 लोगों के (आयुष्मान कार्ड 25 & 27 “ई -श्रम कार्ड) देकर उनके फायदे के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रवक्ता जी ने बताया की जनपद में लगभग 56 अस्पताल आयुष्मान से सूचीबद्ध है जिससे आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लाभ लेकर 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार कराया जा सकता है । सरकार द्वारा लगभग 126 से अधिक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है लेकिन सही जानकारी न होने के चलते लोग उसका लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं,”गोपाल नमो सेवा केंद्र” के माध्यम से जनपद में निवासरत पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के लोगों को इससे जोड़कर उन्हें फायदा पहुंचाया जा सके। अबतक लगभग 8000 से ज़्यादा लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है ।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव और अन्य कार्यकर्तागण, “युवा टीम सर्फाबाद”के अध्यक्ष सोनू यादव सहित उनके टीम से कैप्टन सतपाल यादव, स्यामी यादव, मुकेश यादव, उदयराम प्रधान, मनोज कुमार सहित सभी लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने शिविर के लिए बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment