बुलन्दशहर : 21 / दिसंबर / 2025 : पर्यावरण मंत्री के प्रभार वाले जनपद बुलंदशहर में मिट्टी माफिया दिन दहाड़े बेखौफ होकर GRAP 4 नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है।
बता दे कि मिट्टी खनन परिवहन और भराव का कार्य बिना किसी डर से हो रहा हैं। सिकंद्राबाद तहसील क्षेत्र के लाडला बांस और फ़काना गांव के जंगलों मेंमिट्टी खनन हो रहा है। सनोटा रजवाहे की पटरी और गुलावठी और सिकंदराबाद रोड पर मिट्टी परिवहन कर रहे डंफरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोड पर चैकिंग के रही पुलिस और सनोटा पुलिस चौकी के सामने से होकरमिट्टी से भरे डम्फर आवागमन करते दिख रहे है। बढ़ते प्रदूषण के कारण GRAP 4 लागू होने के बाद पूर्व में जारी मिट्टी खनन परिवहन की परमिशन भी निरस्त होने के बावजूदमिट्टी खनन हो रहा है। जिला खनन अधिकारी और BDA की निष्क्रियता के चलते मिट्टी माफिया गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में मिट्टी भराव कर रहे है। और अवैध कॉलोनियों में चिनाई कार्य भी जारी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












