Home » बुलंदशहर » खुर्जा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

खुर्जा पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 31 / दिसंबर / 2025 :  खुर्जा में बाल्मीकि चौक के निकट स्थित पोस्ट ऑफिस (डाकघर) खुर्जा में आधार कार्ड बनवाने के नाम पर खुलेआम घूसखोरी किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर 500 से लेकर 1000 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि  डाकघर किसी अधिकारी के पास कार्य करने वाला एक व्यक्ति लोगों से जल्दी आधार कार्ड बनवाने और लाइन में लगे बिना काम कराने के नाम पर पैसे मांगता है। बिना रिश्वत दिए आम लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि पैसा देने वालों का काम तुरंत कर दिया जाता है। लोगों का यह भी कहना है कि यह सब बिना किसी अंदरूनी मिलीभगत के संभव नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि डाकघर के ही किसी अधिकारी की जानकारी या साठ-गांठ से यह अवैध वसूली का खेल चल रहा है। स्थानीय नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सरकारी योजनाओं और सेवाओं में भ्रष्टाचार पर रोक लग सके। इस शिकायत के क्रम में नायब तहसीलदार खुर्जा पीयूष को खुर्जा पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण हेतु आज भेजा गया। निरीक्षण के दौरान वहाँ निजी कार्यों से उपस्थित स्थानीय व्यक्तियों से इस शिकायत के संबंध में पूछा गया। निरीक्षण के उपरांत पोस्ट मास्टर से वार्ता करके उनको इन शिकायतों के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि अपेक्षा है इस तरह की शिकायते पुनः इस कार्यालय से नहीं आएँगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment