Home » मेरठ » मेरठ में एक युवक ने प्रेमिका के ठुकराने के बाद की आत्महत्या , सोशल मीडिया पर अपलोड की 39 दर्दभरी पोस्ट

मेरठ में एक युवक ने प्रेमिका के ठुकराने के बाद की आत्महत्या , सोशल मीडिया पर अपलोड की 39 दर्दभरी पोस्ट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मेरठ: 31 / दिसंबर / 2025 :  मेरठ के दौराला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सुपरवाइजर सुमित सैनी ने अपनी प्रेमिका के ठुकराने पर आत्महत्या कर ली। सुमित ने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 39 दर्दभरी पोस्ट की थीं, जिनमें उसने अपने प्यार और दर्द को बयां किया था। उसने लिखा था, “एक दिन तू खुद बोलेगी मेरी जान… कि वो सच्चा प्यार करता था”। सुमित के भाई दीपक ने आरोप लगाया है कि सुमित की प्रेमिका उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उसने ही सुमित को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर में कार्यरत सुपरवाइजर सुमित सैनी ने आत्महत्या से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन अल्फाज को साझा किया था। जानी थाना क्षेत्र के किठौली निवासी सुमित की मौत के बाद उसका सोशल मीडिया अकाउंट अब उसके मानसिक रूप से परेशान होने की गवाही दे रहा है। रविवार देर रात दादरी स्थित एक आम के बाग में सुमित का शव फंदे से लटका मिला था। मौत से पहले सुमित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दो नहीं बल्कि 39 दर्दभरी पोस्ट की थीं। इन पोस्ट्स से यह साफ झलकता है कि सुमित अंदर से पूरी तरह टूट चुका था। सुमित के खिलाफ पूर्व में उसकी प्रेमिका दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी थी। हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह प्रेमिका को फोनकर मनाने की कोशिश करता था लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया था। जिसक चलते वह काफी परेशान रहता था

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment