बुलंदशहर : 9 / जनवरी / 2026 : खुर्जा में दिनांक 7 जनवरी को श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर, श्री नवदुर्गेश्वर महादेव (शिव पंचायत) का चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा दिवस समारोह अत्यंत भव्यता और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य पुजारी श्री नंदकिशोर जी ने विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कराया। सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की सहायता की। कार्यक्रम में संजय वर्मा, सजल वर्मा, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), तथा श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर के अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक का विशेष सहयोग रहा ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












