शाहजहांपुर : 9 / जनवरी / 2026 : तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा को पुलिस ने शाहजहांपुर में गिरफ्तार किया है। फरमान की कार ने एक सरकारी बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी कार की तलाशी ली और ड्रग्स और सिरिंज बरामद की। फरमान ने पुलिस को बताया कि वह ड्रग्स का सेवन करता है और इसे दिल्ली से खरीदकर लाया था। पुलिस ने फरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और उसे थाने से जमानत मिल गई है। पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। फरमान रजा ने बताया कि उसने दिल्ली के साकेत इलाके से क्रिस्टल स्मैक खरीदी थी। वह एक डोज पहले ही ले चुका था, जबकि दूसरा डोज अपने पास रखे हुए था। बताया जा रहा है कि वह अक्सर बाहर निकलते समय नशीला सामान अपने साथ रखता था। जब पुलिस ने फरमान की कार की तलाशी ली तो डिग्गी से एक बैग/सूटकेस बरामद हुआ। बैग खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। उसमें सफेद रंग की करीब आधा ग्राम क्रिस्टल स्मैक की पुड़िया और नशा करने में इस्तेमाल होने वाली सिरिंच (सुई) बरामद हुई। पूछताछ में फरमान ने खुद नशा करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












