बुलन्दशहर : 10 / जनवरी / 2026 : खुर्जा में एक युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना खुर्जा नगर की जंक्शन चौकी क्षेत्र में हुई, जहां मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी अभी फरार हैं, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












