मेरठ : 10 / जनवरी / 2026 : मेरठ में पुलिस और मीडिया के बीच झड़प का मामला सामने आया है, जहां कपसाड़ में मीडिया कवरेज पर रोक लगाई गई है। पत्रकार से पुलिस की धक्का-मुक्की का मामला भी सामने आया है। यह घटना मेरठ के कपसाड़ गांव में हुई, जहां पुलिस और मीडिया के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बताया गया कि कपसाड़ गांव के सभी मुख्य रास्तों और संपर्क मार्गों पर पुलिस की कड़ी घेराबंदी है। मीडिया कर्मियों के गांव में प्रवेश पर लगभग पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ मीडियाकर्मी पगडंडियों के रास्ते गांव में पहुंचने में सफल रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












