हापुड़ : 10 / जनवरी / 2026 : हापुड़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाया, लेकिन पत्नी ने अब पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पति गुलशन का कहना है कि उसने अपनी मेहनत से पत्नी पायल को पढ़ाया-लिखाया और दरोगा बनने में मदद की, लेकिन पत्नी ने अब उसे झूठे केस में फंसा दिया है। पायल ने अपनी शिकायत में बताया कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे, और मांग पूरी न होने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने पायल की शिकायत पर पति गुलशन और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायती पत्र में गुलशन ने बताया कि दो दिसंबर 2022 को उसकी शादी हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी से हुई थी। लेकिन शादी से पहले दोनों वर्ष 2016 से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी रिलेशन में थे और 2021 में कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी को मेहनत-मजदूरी कर पढ़ा लिखाकर भर्ती कराया। वर्ष 2023 में उनकी पत्नी उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुई। वह वर्तमान में बरेली जिले में तैनात हैं। लेकिन 13 नवंबर 2025 को उसकी पीड़ित उसके पिता नरेंद्र कुमार, मां गीता, बड़े भाई कमल, भाभी कोमल, बहन सलोनी, पायल व बहनोई रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












