उत्तर प्रदेश : 10 / जनवरी / 2026 : उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने डेढ़ साल के बेटे कार्तिक की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी में फेंक दिया। आरोपी पिता ने अपने बेटे को मारने के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को नाव में रखकर नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साले दिलीप ने बताया कि राजेंद्र की पहले ही दो बेटियों की मौत हो चुकी थी, जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। वह अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता रहता था। इसी डर के चलते शारदा पिछले डेढ़ साल से मायके में रह रही थी। थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है।
डेढ़ वर्षीय कार्तिक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मां शारदा की दुनिया उसी नन्ही सी जान में बसती थी। जब बेटा और पति दोनों घर से नदारद थे। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि पति ऐसी हरकत करेगा। मां की बेचैनी धीरे-धीरे डर में बदल गई, जो तीन दिन बाद एक भयावह सच्चाई के रूप में सामने आई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












