Home » उत्तर प्रदेश » बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने हुए आसान , श्रद्धालुओं को मिली धक्का मुक्की से मुक्ति

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने हुए आसान , श्रद्धालुओं को मिली धक्का मुक्की से मुक्ति

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

वृंदावन : 10 / जनवरी / 2026 :  वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करना अब आसान हो गया है। मंदिर प्रशासन ने खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें श्रद्धालुओं को रेलिंग के माध्यम से दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की से बचाया जा सकेगा और वे आसानी से ठाकुर जी का दर्शन कर सकेंगे। मेरठ की एजेंसी ने प्रवेश द्वार तीन से रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मंदिर में मेरठ की कार्यदायी संस्था द्वारा बृहस्पतिवार को रातभर रेलिंग लगाने का कार्य किया गया। प्रवेश द्वार तीन से लेकर मंदिर के पीछे के चौक से होकर मुख्य चौक के ढलान तक रेलिंग लगाई गई। दिल्ली के  नरेश बंसल ने बताया कि जो लोग यहां अनावश्यक भीड़ लगाते थे, रेलिंग लगने से अब वह भीड़ नहीं लगेगी। दर्शन जल्द और सुगमता के साथ होंगे। यह व्यवस्था मंदिर के बाहरी तरफ भी होनी चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment