बुगरासी 11 / जनवरी / 2026 : रविवार को दिन निकलते ही बोम्बे टावर की बराबर मे खाली पडी नगरपंचायत की जमीन पर कई वर्षों से हुआ पडा अवैध निर्माण को नगरपंचायत के पीले पंजे ने धव्सत कर दिया। चेयरमैन बुगरासी ओमदत्त लोधी से इस बारे मे बात की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब बचाओ अभियान के अंतर्गत ये निर्माण गिराकर तालाब के चारों तरफ आवागमन के इरादे से मिट्टी डालकर रास्ता बनाया जायेगा। अब किसी को भी किसी भी कीमत पर सरकारी जमीन पर कब्जा नही करने दिया जायेगा। बल्कि चारों तरफ रास्ता बनाकर इसका सोंदर्य करण किया जायेगा। बताये चलें कि इस तालाब पर निवर्तमान चेयरमैन के कार्यकाल मे यह अवैध निर्माण किया गया था जिसको आज ध्वस्त कर दिया गया है। कस्बे मे सभी अवैध निर्माण को कब्जा मुक्त किया जा रहा है। यह भी बताया गया है कि उक्त सब कार्यवाही कानूनी तौर पर की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












