Home » बुलंदशहर » खुर्जा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन , राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान

खुर्जा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन , राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 11 / जनवरी / 2026 :  जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में भीमराव अंबेडकर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां आज राकेश टिकैत ने शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने अपने बयान मियाउ कहा कि किसान जमीन से नफ़रत कर रहा है, किसानों को ज़मीन से नफ़रत नहीं करनी चाहिए। ज़मीन घाटे का सौदा नहीं है दिल्ली की कलम बेईमान है। किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही है,बिचौलिया किसानों से सस्ते दामों पर फसल खरीदकर महंगी बेचते हैं। राकेश टिकैत ने आगे ये भी कहा कि संगीत सोम पर अतुल प्रधान के आरोप सही, मीट खाने वाले मीट का विरोध कर रहे हैं और पार्टनरशिप भी कर रहे हैं। वर्तमान की राजनीतिक पर दी प्रतिक्रिया, बोले जातिवाद, धर्मवाद, भाषावाद की राजनीति है और ये बढ़ेगी, हमें इसे रोकना है। हम जोड़ने का काम करते हैं तोड़ने का नहीं, सरकार काट पीट का काम कर रही है। समाज में कंपटीशन हो तो एजुकेशन का हो,हैल्थ का हो, अपने बच्चों को पढ़ाओ। जम्मू कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस की मान्यता रद्द होने पर कहा कि सरकार का एजुकेशन की ओर ध्यान नहीं यह चाहते हैं कि यहां झगड़ा फसाद होता रहे और इनकी राजनीति चमकती रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

2 thoughts on “खुर्जा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन , राकेश टिकैत ने दिया बड़ा बयान”

  1. सर आपका न्यूज चैनल सटीक और सही खबर देता है। उसके लिए आपको धन्यवाद

    Reply
    • केआरजे न्यूज़ पर जुड़े रहने के लिए धन्यवाद आशा है ऐसे ही आप हमको प्रोत्साहित करते रहेंगे और अपने सुझाव देते रहेंगे

      Reply

Leave a Comment