Home » बुलंदशहर » खुर्जा में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

खुर्जा में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 11 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने गौरवशाली शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हो रही विश्वव्यापी हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत नगर स्तर पर चार महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे, सरस्वती विद्या मंदिर, जंक्शन रोड, खुरजा में भव्य रूप से संपन्न होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त हिन्दू समाज को प्रख्यात संत एवं विचारक स्वामी दीपांकर जी का वैचारिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो अपने उद्बोधन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं राष्ट्रधर्म के विषय में समाज का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीमान गुणवंत कोठारी जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का प्रेरणादायी संबोधन भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जिसमें संगठनात्मक चेतना, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला जाएगा। इस हिन्दू सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, आपसी समन्वय एवं भाईचारे को सुदृढ़ करना तथा सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रति जनजागरण उत्पन्न करना है। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं, मातृशक्ति एवं प्रबुद्ध नागरिकों को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यापक सूचना जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा खुरजा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर प्रभात कीर्तन, जनसंपर्क एवं संवाद के माध्यम से लोगों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार इस भव्य हिन्दू सम्मेलन में लगभग 4000 से अधिक लोगों की उपस्थिति का अनुमान है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment