बुलन्दशहर : 12 / जनवरी / 2026 : डी.ए.वी. फ्लाईओवर के पास स्थित शिवपुरी पार्क के सौंदर्याकरण कार्य (निर्माण लागत ₹30.52 लाख), यमुनापुरम आवासीय योजना के ब्लॉक-बी में स्थित दो पार्कों के सुदृढ़ीकरण, उद्यानिक विकास, झूले एवं ओपन जिम स्थापना कार्य (निर्माण लागत ₹44.91 लाख) तथा यमुनापुरम आवासीय योजना के ब्लॉक-आई में पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे स्थित पार्क के सुदृढ़ीकरण कार्य (निर्माण लागत ₹6.72 लाख) का लोकार्पण डॉ. भोला सिंह, माननीय सांसद बुलन्दशहर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती दीप्ति मित्तल, माननीय अध्यक्ष नगर पालिका परिषद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर (आईएएस), प्राधिकरण बोर्ड सदस्य अजय त्यागी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भीष्म शिशोदिया, यमुनापुरम के सभासद नितिन चौधरी, मुख्य लेखाधिकारी, अधीक्षण अभियंता सहित प्राधिकरण का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा।
लोकार्पण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को बेहतर पर्यावरण, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












