स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज (, केजीएमसी), बुलंदशहर में कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों एवं शिक्षाओं को स्मरण किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायी संदेशों युवा शक्ति, आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डाला गया तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डा० मनीषा जिंदल के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में “रन फॉर स्वदेश” का भी आयोजन किया गया, जिसमें संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह दौड़ स्वामी विवेकानंद जी द्वारा प्रतिपादित शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक सशक्तिकरण के संदेश का प्रतीक रही।
इस आयोजन से विद्यार्थियों में ऊर्जा, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रसेवा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
कार्यक्रम में डा० सुधीर कुमार गुप्ता, डा० शिल्पा मित्तल, डा० पूजा रस्तोगी, डा० दुष्यन्त कुमार, डा० सौरभ शर्मा, डा० सुमित गर्ग, डा० सीमा गुप्ता, डा० अंकिता मित्तल, डा० संदीप कुमार यादव, डा० विनोद कुमार, डा० कपिल देव शर्मा, डा० रीना रानी वर्मा, डा० चारू गोयल, डा० आशा जोशी, डा० प्रांशी त्रिपाठी, डा० सरिता सिंह, डा० अलका रानी, समस्त सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












