Home » बुलंदशहर » विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुगरासी बिजली घर पर किया धरना-प्रदर्शन

विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बुगरासी बिजली घर पर किया धरना-प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 12 / जनवरी / 2026 : सोमवार को कस्बा के विद्युत घर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने अपने संबोधन में किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीओ को जन समस्याओं से अवगत कराया। इसी दौरान एसडीओ प्रवीण कुमार वर्मा पर क्षेत्रवासियों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए । एसडीओ प्रवीण कुमार जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी से कहा कि मैं क्षेत्र के लिए बहुत काम करना चाहता हूं लेकिन कुछ विभागीय अधिकारी मुझे काम नहीं करने देते और ना ही मेरी बातों को सुनते है कई बार धरना प्रदर्शन में एसडीओ प्रवीण कुमार वर्मा भावुक नजर आए। किसान नेताओं ने उनकी भावनाओं की कदर करते हुए उनके लिए विभाग में बात करने बात कही। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष शैलेद्र आर्य ,नगर अध्यक्ष सुभाष कुमार, आशु खान ,शानू खान ,इकराम पहलवान ,डेविड त्यागी व गुड्डू जिला संरक्षक बुलंदशहर आदि मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी बुगरासी अजीत सिंह व नरसेना थाना प्रभारी वीरपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment