बुलन्दशहर : 12 / जनवरी / 2026 : शिकारपुर तहसील में सोमवार को अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा शिकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने की भूतपूर्व सैनिकों ने मांग की। बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने एसडीएम के साथ की एक बैठक जिसमें भूतपूर्व सैनिकों ने शिकारपुर में शहीद स्मारक के लिए जमीन आवंटित कराने की मांग रखी । अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के शिकारपुर तहसील अध्यक्ष फौजी सूबेदार सुरेश सिंह ने बताया है कि शिकारपुर में एक शहीद स्मारक बनना चाहिए जो हमारे क्षेत्र के जवान विभिन्न युद्धों में जो शहीद हुए हैं उनके नाम की शिलापट उस शहीद स्मारक में स्थापित की जाएगी।
एसडीएम ने सभी भूतपूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया है कि 26 जनवरी से पहले आपको शिकारपुर में शहीद स्मारक बनवाने के लिए जगह आवंटित कर दी जाएगी जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम को निर्देशित कर दिया गया है जमीन तलाशने के लिए। शहीद स्मारक बनवाने के लिए यह मांग भूतपूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार तक पहुंचा दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












