Home » उत्तर प्रदेश » पत्नी का गला काटकर , कटा सिर हाथ में पकड़ कर रात भर बैठा रहा पति आशुतोष , फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला मामला

पत्नी का गला काटकर , कटा सिर हाथ में पकड़ कर रात भर बैठा रहा पति आशुतोष , फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला मामला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 फिरोजाबाद : 14 / जनवरी / 2026 :  फिरोजाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और उसका सिर हाथ में लेकर रात भर बैठा रहा। आरोपी पति आशुतोष ने बताया कि उसकी पत्नी लता के साथ बेटे की जमानत को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसका सिर काटकर अलग कर दिया और रात भर उसके साथ बैठा रहा, ताकि सबको पता रहे कि उसने ऐसा क्यों किया । ग्राम चौकीदार नेकराम की सूचना पर इंस्पेक्टर गिरीश राजपूत थाना की फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ गांव में पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाए। इधर, सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ सिरसागंज अनिवेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह घरेलू कलह और बेटे के जेल में होने को लेकर उपजा तनाव सामने आया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment