तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत , प्रयागराज में दर्दनाक हादसा

प्रयागराज : 14 / जनवरी / 2026 :  प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर इलाके के कुसुआ गांव में एक तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में हीरालाल की 3 वर्षीय बेटी वैष्णवी, 5 वर्षीय बेटा हुनर, संजय का 5 वर्षीय बेटा केसरी और विमल का 5 वर्षीय बेटा कान्हा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बच्चे खेलते हुए ईंट भट्ठे के पास चले गए थे, जहां ईंट निर्माण के लिए खेतों से मिट्टी निकाली गई थी, जिससे अस्थायी तालाब बन गया था। आशंका है कि खेलते समय बच्चे इनमें गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे तालाब के किनारे खेल रहे थे। बच्चों के कपड़े और चप्पल तालाब के पास ही पड़े मिले, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे खेलते-खेलते अचानक तालाब में चले गए और किसी को कुछ पता नहीं चला। यह घटना घटित हुई। तालाब में चार बच्चों की डूबने से मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस चौकी सल्लाहपुर पर भारी भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment