बुलंदशहर : 21 / जनवरी / 2026 : खुर्जा में एक दर्दनाक घटना हुई है, जहां कव्वाली सुनकर लौट रहे पिता-पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में बेटा जाफर पंवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। पिता-पुत्र स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे, तभी शाहपुर और खुर्जा जंक्शन के बीच बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया । पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घायल जाफर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शाहपुर और खुर्जा जंक्शन के बीच पहुंचने पर, मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज की। खुद को खतरे में देखकर पिता-पुत्र ने स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान, पीछे से एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली स्कूटी पर पीछे बैठे जाफर पंवार को लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घायल अवस्था में पिता-पुत्र किसी तरह आगे बढ़े, जहां पुल पर उन्हें पुलिस की जिप्सी मिली। पुलिस ने तुरंत घायल जाफर को खुर्जा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल और फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












