Home » उत्तर प्रदेश » सहारनपुर में माँ ,पत्नी और दो बेटो को उतारा मौत के घाट , फिर खुद को भी मारी गोली , बहनों को व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो मैसेज

सहारनपुर में माँ ,पत्नी और दो बेटो को उतारा मौत के घाट , फिर खुद को भी मारी गोली , बहनों को व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो मैसेज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सहारनपुर : 21 / जनवरी / 2026 :  सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां संग्रह अमीन अशोक राठी ने अपनी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35), और दो बेटों कार्तिक (16) और देव (13) की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। घटना से पहले अशोक ने अपनी बहनों को व्हाट्सएप पर ऑडियो मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कहा था, “मैं मजबूर था , अगर मैं अकेला मरता तो इन्हें कौन संभालता”। पुलिस ने बताया कि अशोक अवसाद में था और उसका इलाज चल रहा था। घटना के समय परिवार किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तीन पिस्टल और आठ-दस कारतूस के खोखे बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि अशोक ने पहले परिवार को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि अशोक राठी नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर तैनात थे। मूलरूप से नकुड़ के गांव खारीबांस निवासी अशोक राठी करीब दो साल से सरसावा में परिवार के साथ रह रहे थे। पहले सरसावा की टीचर कॉलोनी में रहते थे। बाद में कौशिक विहार कॉलोनी में अपने गांव के ही मांगेराम का मकान किराये पर लिया। वे ऊपर वाले तल में रहते थे, जबकि नीचे वाला हिस्सा खाली था। अशोक राठी की बहन पिंकेश सावन विहार कॉलोनी में रहती है।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अशोक की मेडिकल हिस्ट्री देखी जा रही है। उसके मोबाइल में कुछ ऑडियो मैसेज मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अशोक ने सभी की हत्या की फिर खुद आत्महत्या कर ली। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment