कानपुर : 21 / जनवरी / 2026 : कानपुर के कल्याणपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो छात्रों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्रों की पहचान प्रथम पांडेय और आकाश यादव के रूप में हुई है, जो कन्नौज के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि कार पनकी से कल्याणपुर की ओर आ रही थी, तभी आवास विकास तीन के पास यह हादसा हुआ । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ । पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम भेजा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। अन्य का इलाज जारी है। परिजनों को सूचित किया गया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












