Home » उत्तर प्रदेश » मुरादाबाद में महिला को बच्चे नहीं होने पर ससुर और देवर ने निर्वस्त्र कर पीटा , पति की कराना चाहते थे दूसरी शादी

मुरादाबाद में महिला को बच्चे नहीं होने पर ससुर और देवर ने निर्वस्त्र कर पीटा , पति की कराना चाहते थे दूसरी शादी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मुरादाबाद : 21 / जनवरी / 2026 :  मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को ससुर और देवर ने बच्चे नहीं होने पर निर्वस्त्र कर पीटा है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे बच्चे नहीं होने पर प्रताड़ित करते थे। पीड़ित महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। दंपती को कोई संतान नहीं है। सास-ससुर और दो देवर उस पर पांच माह से दबाव बना रहे हैं कि वह अपने पति से तलाक लेकर घर से चली जाए ताकी वह पति की शादी किसी दूसरी लड़की से करा दें। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment