Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 21 / जनवरी / 2026 :   एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनवर हुसैन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खुर्जा,मनवीर सिंह असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर एल आई सी , प्रजापति जी एल आई सी खुर्जा तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार  के आदेशानुसार 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बुलन्दशहर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए रोड सेफ्टी क्लब के अन्तर्गत चित्रकला, भाषण तथा क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से छात्राओं को यातायात नियमों से परिचित कराया गया। इस वर्ष की थीम “सीख से सुरक्षा तकनीक से परिवर्तन है।
मुख्य अतिथि अनवर हुसैन जी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। आपने कहा कि प्रत्येक कार्य की शुरुआत अपने घर से होती है अतः सभी अपने परिवारी जनों तथा रिश्तेदारों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने कहा कि सड़क दुघर्टना का शिकार सर्वाधिक युवा वर्ग होता है। युवाओं को यातायात नियमों का सावधानी से पालन करना चाहिए। आपने तकनीकी संसाधन हेलमेट सीट बेल्ट गति नियंत्रण पर ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी सैनी,  द्वितीय स्थान गुनगुन कौशिक तथा तृतीय स्थान इरम ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नशरा प्रथम स्थान पर, जोहा द्वितीय स्थान पर तथा साक्षी व प्रियांशी पर तृतीय स्थान पर रहीं। क्विज प्रतियोगिता में सना प्रथम स्थान पर, इरम द्वितीय स्थान पर तथा जोहा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन प्रो बीना माथुर तथा डॉ गीता सिंह ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रो साहिल तथा प्रो रेखा चौधरी ने निर्णायक की भूमिका का निर्वाह किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment