आगरा : 21 / जनवरी / 2026 : आगरा में ताजमहल घूमने आए फ्रांस के एक बुजुर्ग जोड़े ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर राधा-कृष्ण मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर अपनी प्रेम कहानी को नया नाम दिया। 74 वर्षीय फिलिप और 68 वर्षीय सिल्विया ने 40 साल के लिव-इन रिलेशनशिप के बाद हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया। दोनों ने ताजमहल का दीदार करने के बाद शादी करने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि भारतीय विवाह परंपरा बेहद पवित्र और आत्मा से जुड़ी हुई है। उनकी शादी में वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया । विदेशी जोड़े को हिंदू रीति से शादी करते देख मंदिर में मौजूद स्थानीय लोग और श्रद्धालु भी इस खास पल के साक्षी बने और नवदंपती पर फूलों की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। टूर ऑपरेटर पंकज शर्मा ने बताया कि यह जोड़ा पिछले एक महीने से भारत के विभिन्न शहरों का भ्रमण कर रहा है। आगरा पहुंचकर जब उन्होंने ताजमहल देखा, तो वे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत विवाह करने का निर्णय ले लिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












