बुलंदशहर : 25 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर के भगवानपुर गांव में अवैध रूप से मछलियों को पकड़ने का मामला सामने आया है। भगवानपुर निवासी राजवीर विशाल प्रवीण ने बताया कि हम रविवार सुबह गंगा पुल पर टहलने गये थे। तो हमने देखा कि गंगा मे तीन युवक अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर रहें थे। यह देखकर हमने 112 न0 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस ने एक पिकप गाडी नाव और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व मछलियों से भरे बैग को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध मे बुलंदशहर डी एफ ओ को सूचना दी गई। बता दे कि समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नही पहुंचा , जिससे लोग वन विभाग पर सवालिया निशान लगा रहे हैं और तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। चौकी प्रभारी बुगरासी अजीत सिंह का कहना है कि पकड़े गये युवकों के साथ उचित कार्रवाई की जायेगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












