Home » aligarh » अलीगढ़ में सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन , 415 युवक-युवतियों ने लिया भाग

अलीगढ़ में सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन , 415 युवक-युवतियों ने लिया भाग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अलीगढ़ : 26 / जनवरी / 2026 :  अलीगढ़ के विष्णुपुरी कन्या इंटर कॉलेज में भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने सर्वजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे देश भर से 415 युवक-युवतियों ने भाग लिया। सम्मेलन में 20 जोड़े़ तय हुए और कुछ की बातचीत अभी जारी है। जिनका 22 फरवरी को नि:शुल्क विवाह संपन्न कराया जाएगा। डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रतिभागियों के बायोडाटा वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए। जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता बढ़ाना, दहेज प्रथा रोकना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इस अवसर पर संरक्षक हरिशंकर अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक गर्ग, प्रदीप अग्रवाल “गुड्डू” , चैयरमेन सौरभ बाल जीवन, डी. के. अग्रवाल, मनमोहन मित्तल, अनूप गुप्ता, मनीष गर्ग, डी.सी. गुप्ता कांटे वाले, नितिन स्वरुप, प्रदीप अग्रवाल मिल्क वार, पवन गर्ग डोर लाइन, डा. अनिल वार्ष्णेय, एड. हरिओम वार्ष्णेय, विजय पचीसिया, राजेश झा, महिला शाखा अध्यक्ष अकांक्षा मित्तल, वेद प्रकाश मणि, संगीता मित्तल, रेशु अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र मित्तल, संजीव मूर्ति, गौरव अग्रवाल, कवि वेद प्रकाश, मयंक वार्ष्णेय, वीरेश कुमार एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment