Home » उत्तर प्रदेश » सुहागरात से पहले दुल्हन बनी माँ , शादी के महज कुछ घंटों बाद दुल्हन ने दिया एक बच्ची को जन्म

सुहागरात से पहले दुल्हन बनी माँ , शादी के महज कुछ घंटों बाद दुल्हन ने दिया एक बच्ची को जन्म

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
रामपुर : 27 / जनवरी / 2026 :  रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने अपनी सुहागरात पर ही बच्चे को जन्म दे दिया है। जिससे दूल्हा और परिवार के लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन को अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इससे न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक का रिश्ता बहादुरगंज गांव की युवती से तय हुआ था।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे और काफी समय से परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। कुछ दिन पहले युवती अचानक अजीमनगर चौकी पहुंची और युवक से शादी कराने की मांग की थी। इसके बाद ग्राम प्रधान और दोनों परिवारों की मौजूदगी में आपसी सहमति से समझौता हुआ और जल्द ही शादी तय कर दी गई। शनिवार शाम युवक ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी की। बता दे कि देर रात दुल्हन के पेट में दर्द हुआ और दर्द इतना भयंकर था कि वह जोर जोर से चिल्ला रही थी। जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला डॉक्टर को बुलाया जिसके बाद बंद कमरे से बच्ची की किलकारियों की आवाज पूरे घर में गूंज उठी। यह सुनकर दूल्हा समेत पूरा परिवार सन्न रह गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment