28 / जनवरी / 2026 : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। उनका विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें उनकी और पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। अजित पवार एक चुनावी रैली में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे, तभी तकनीकी खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है। सीएम योगी ने इसे हृदय विदारक घटना बताया है, जबकि अखिलेश यादव और मायावती ने भी शोक व्यक्त किया है ।

![]()
