खुर्जा के नवदुर्गा शक्ति मंदिर का 31वां प्राण प्रतिष्ठा दिवस 31 जनवरी 2026 को मनाया जायेगा , 5 रुपए में खाने की व्यवस्था की रसोई के लिए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

खुर्जा : 29 / जनवरी / 2026 :  खुर्जा नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर का 31वां प्राण प्रतिष्ठा दिवस दिनांक 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार को मनाया जायेगा।  इसी के साथ माता रानी की 30 वीं वर्षगांठ व श्री राम लखन सीता मन बसिया जी का भी प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया जाएगा । इस दिन मंदिर में प्रातः 6:00 बजे से ही कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे । सर्वप्रथम माता रानी को महा स्नान करा कर भव्य श्रृंगार किया जाएगा तथा दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के दर्शन 11:00 बजे भोग आरती के समय खुलेंगे । भोग आरती के साथ ही माता रानी को छप्पन भोग भी अर्पित किए जाएंगे।
इसी दिन खुर्जा वाली मैया की प्रतिदिन चलने वाली जरूरतमंद लोगों के लिए ₹5 में खाने की व्यवस्था की रसोई के लिए नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिससे इन दर्शनार्थियों को बाहर तेज धूप में खाना खाने की जरूरत नहीं रहेगी उनके लिए एक निश्चित स्थान बनाया गया है जिसका लोकार्पण भी 31 जनवरी को ही किया जाएगा। भोग के उपरांत 11:30 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी । दोपहर में 12:00 बजे से 2:00 बजे तक 17वीं श्रीमती राधा मित्तल स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । संध्या में संध्याकालीन आरती के उपरांत 6:30 से माता के भवन में भव्य माता रानी की चौकी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अयोध्या से पधार रहे विशेष भजन गायक कलाकार उपस्थित रहेंगे । पूरे मंदिर की विशेष सजावट में फूलों का श्रृंगार रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment