अलीगढ़ : 29 / जनवरी / 2026 : अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ट्रक ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है। जो बुलंदशहर की रहने वाली थी। बता दे कि हादसे में उसके पति और बेटा घायल हो गए। ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजरने की वजह से उस महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
उदयवीर ने बताया कि ससुर दीनदयाल और उनके भाई हनुमान प्रसाद एक केस में अलीगढ जेल में बन्द हैं। उनसे गुरुवार को मिलने जाना था। इसलिए बुधवार को 38 वर्षीय पत्नी रेखा और बेटा ऋषभ के साथ ससुराल बाइक से आ रहे थे । उनकी बाइक थाना जवां इलाके के अनूपशहर रोड स्थित गांव सुडियाल के पास पहुंची थी। तभी पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनो बाइक सहित सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया रेखा के सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












