खुर्जा : 9 / फरवरी / 2026 : बुलन्दशहर के खुर्जा नगर में तमंचे से फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवक हाथ में तमंचा लेकर डांस करता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि युवाओं में हथियारों के प्रति गलत क्रेज बढ़ रहा है और पुलिस की लापरवाही के चलते अपराध बढ़ रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












