Home » उत्तर प्रदेश » मरने के बाद मना रहे है कुत्ते की तेहरवीं , पुरे परिवार ने सिर भी मुंडवाया , आगरा से अनोखा मामला

मरने के बाद मना रहे है कुत्ते की तेहरवीं , पुरे परिवार ने सिर भी मुंडवाया , आगरा से अनोखा मामला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

आगरा  : 9 / फरवरी / 2026 :  आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते की तेरहवीं का आयोजन किया है। परिवार ने कुत्ते की मौत के बाद पूरे घर में शोक मनाया और ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने सिर मुंडवाकर श्रद्धांजलि दी। यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।

बीमारी के चलते एक माह पहले टाइगर की तबीयत बिगड़ी थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाहदरा बगीची निवासी घनश्याम दीक्षित ने बताया कि टाइगर को दिल्ली से खरीदा गया था और उसे बेटे की तरह पाला गया। सुख-दुख में परिवार के साथ रहने वाला टाइगर सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि परिवार का एक सदस्य था। टाइगर की मौत के बाद पुरे परिवार में शोक का माहोल बना हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment