कानपुर : 9 / फरवरी / 2026 : कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक में एक महिला कर्मचारी ने ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार किया और जाति का रौब दिखाकर धमकी दी। महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने ग्राहक को गालियां दीं और लैपटॉप से हमले की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने न सिर्फ ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि जाति का रौब दिखाकर धमकी भी दी। “ठाकुर हूं मैं” कहकर ग्राहक को डराने की कोशिश करना बहुत ही निंदनीय है। बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में इस तरह का व्यवहार बिल्कुल असहनीय है। घटना के समय वहां मौजूद अन्य बैंक कर्मचारी स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं।. वीडियो में एक अन्य महिला कर्मचारी बीच-बचाव करते हुए नजर आती है, जो विवाद को शांत कराने का प्रयास करती है. हालांकि, कथित रूप से नाराज बैंक कर्मी रुकने का नाम नहीं लेती और लगातार ऊंचे स्वर में बात करती रहती है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












