मेरठ : 11 / फरवरी / 2026 : मेरठ में एक रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह चौधरी और उनकी पत्नी संतोष ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर में फंदे पर लटके मिले। सुबह उनकी मेड घर पर पहुंची तो हादसे की जानकरी मिली। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और आत्महत्या की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रक्षापुरम में लल्लू सिंह और उनकी पत्नी रहती थी। बेटा पास ही स्थित गंगाधाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार सुबह घर में मेड आई तो दोनों के शव उनके कमरे में फंदे पर लटके मिले थे। मेड ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












