बुलंदशहर : 13 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसुपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग के नाम पर वसूली कर रहे दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि आरोपी फास्टैग ट्रेनिंग के नाम पर हलवाईयों से 2-2 हज़ार रुपये वसूल रहे थे। आरोपी खुद को ANAHITA नामक किसी एनजीओ से जुड़ा बता रहे थे। आरोपियों से रसीद बुक और फील्ड ऑफिसर का प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। गांव गेसुपुर निवासी सौरभ मित्तल हलवाई को जैसे ही आरोपियों पर शक हुआ तो उसने तुरंत पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जाँच करने लगे।
पीड़ित हलवाई सौरभ मित्तल ने बताया कि आज दो व्यक्ति दुकान पर आये जो अपने आप को ANAHITA नामक किसी एनजीओ से जुड़ा बता रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पहले मुझसे दुकान का लाइसेंस माँगा जो उनको दे दिया था। उसके बाद उन लोगो ने एक फ़ास्ट टैग बनवाने के लिए कहा जिसकी कीमत उन्होंने दो हजार रूपये बताई। पीड़ित हलवाई ने अपने मौसा नरेश गोयल से उन दो आरोपियों की बात कराई जिसके बाद नरेश गोयल ने उनका आई कार्ड और नाम पूछा, जिससे नरेश गोयल को उन दो आरोपियों पर शक हुआ की ये लोग नकली अधिकारी बनकर लोगो से अवैध वसूली कर रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियो और पुलिस को सूचना दी।
जिला खाद्य अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि व्यापारियों के द्वारा कल उनको सूचना दी गयी थी कि दो लोग हैं। जो अपने आप को खाद्य विभाग से बता रहे हैं और एक ट्रेनिंग के नाम पर दो हजार रूपये की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन आरोपियों से पूछताछ करने लगे जिसके बाद पहले तो उन्होंने अपने आप को फ़ूड विभाग से बताया। फिर उसके बाद उन्होंने कहा की वह एक ट्रेनिंग करने के लिए दिल्ली से उतराईज है। उनके पास से किसी भी प्रकार का कोई डॉक्यूमेंट बरामद नहीं हुआ। व्यापारियों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली की तहरीर थाने में दे दी हैं और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR मिल जाने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












