Home » बुलंदशहर » श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल, खुर्जा द्वारा 39वाँ विशाल शिव कांवड़िया भंडारा ब्रजघाट में आयोजित

श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल, खुर्जा द्वारा 39वाँ विशाल शिव कांवड़िया भंडारा ब्रजघाट में आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / फरवरी / 2026 :  श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल, खुर्जा द्वारा आयोजित 39 वाँ विशाल शिव कांवड़िया भंडारा श्री लक्ष्मण दास नथोली मल (दिल्ली वालों की) धर्मशाला, ब्रजघाट पर बड़े ही धूमधाम एवं भव्यता के साथ संपन्न हो रहा है।

 

इस अवसर पर मंडल के सचिव पूरन चंद्र शर्मा सर्राफ ने बताया कि यह विशाल कांवड़िया भंडारा दिनांक 12, 13, 14 एवं 15 फरवरी 2026 तक दिन-रात निरंतर चलता रहेगा, जिसमें हजारों की संख्या में कांवड़िए प्रसाद ग्रहण करते हैं। भंडारा पर्यवेक्षक एवं चिकित्सक डॉ. कौशल गुप्ता ने बताया कि कांवड़िया भंडारे में भोले भक्तों की चिकित्सा व्यवस्था अत्यंत मनोयोग से की जाती है। इस अवसर पर एडवोकेट ममता अग्रवाल ने कांवड़ियों को दवाइयाँ वितरित कीं तथा मलहम-पट्टी कर सेवा प्रदान की।

मंडल के सदस्य डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि इस वर्ष सैकड़ों भक्त खुर्जा से भी पधारे और उन्होंने अत्यंत सेवा भाव से कांवड़ियों की सेवा की।
इस अवसर पर पूरन चंद्र शर्मा सर्राफ, गिरीश चंद्र गुप्ता, गणेश गुप्ता, विनोद खुराना, राजकुमार गुप्ता, राजेश गोविल, योगेंद्र कुमार गुप्ता, सुनील कुमार शर्मा, कौशल गुप्ता, जय भगवान शर्मा, गगन कुमार अरोड़ा, डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment