Home » उत्तर प्रदेश » सनातन उद्घोष कथा महोत्सव की भव्यता को लेकर साध्वी सरस्वती जी के आगमन पर डुमरियागंज में हुआ स्वागत व जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

सनातन उद्घोष कथा महोत्सव की भव्यता को लेकर साध्वी सरस्वती जी के आगमन पर डुमरियागंज में हुआ स्वागत व जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक मंडल ब्यूरो 9455605201 

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर : 14 / फरवरी / 2026 :  डुमरियागंज सिद्धार्थनगर में नगर पंचायत बढ़नी चाफा के बरघाट स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में आगामी 14 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले सनातन उद्घोष कथा महोत्सव की तैयारियों के बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश से पधारीं साध्वी सरस्वती जी का डुमरियागंज में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके आगमन के उपलक्ष्य में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशाल स्वागत यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत यात्रा के दौरान डीजे की भक्तिमय धुनों, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भगवामय हो उठा। श्रद्धा और उत्साह से सराबोर इस यात्रा ने डुमरियागंज क्षेत्र को आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत कर दिया। यात्रा की शुरुआत बस्ती सीमा क्षेत्र के माण्डवी नगर (नपा भारत- भारी) से हुई, जहां साध्वी सरस्वती जी का डीजे, बैंड-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात यात्रा वहाँ से मोतीगंज, सोनहटी, बैदौला चौराहा होते हुए डुमरियागंज मंदिर चौराहा पहुंची।

 

वहां से बाहरी मार्ग से खीरा मंडी, तेली मोहल्ला, थाना, रोडवेज और पुनः मंदिर चौराहे से होते हुए डुमरियागंज–चंद्रदीप घाट मार्ग के रास्ते भवानीगंज होकर बढ़नी चाफा स्थित कथा स्थल तक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर साध्वी जी का स्वागत किया। इस अवसर पर साध्वी सरस्वती जी ने कहा कि यह आयोजन केवल राम कथा नहीं, बल्कि राष्ट्र और सनातन चेतना का महोत्सव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी सात दिनों में यह पूरा क्षेत्र भगवामय हो जाएगा और कथा समापन के बाद आठवें दिन इसकी अनुभूति हर व्यक्ति स्वयं करेगा। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन उद्घोष कथा महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, हिंदू एकता और गौरव का प्रतीक है, जो समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा और संगठन के सूत्र में बांधने का कार्य करेगा। वहीं, चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कथा में सम्मिलित होने का आह्वान किया। इस मौके पर लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, लालजी शुक्ला, राजन अग्रहरि, प्रेम पाण्डेय, धर्मेश पाण्डेय, अभिषेक त्रिपाठी, कमलेंद्र त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय, अजीत उपाध्याय सहित भारी संख्या में लोग रहे उपस्थित।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment