Home » बुलंदशहर » वैधता समाप्त के बावजूद भी बेचे जा रहे है खाद्य पदार्थ , सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

वैधता समाप्त के बावजूद भी बेचे जा रहे है खाद्य पदार्थ , सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्यवाही

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर  : 14 / फरवरी / 2026 :  बुलन्दशहर नगर की देवीपुरा कॉलोनी स्थित एक गोदाम में वैधता समाप्त खाद्य पदार्थ की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली। तो गोदाम पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में वैधता समाप्त तथा जल्दी वैधता समाप्ति वाले खाद्य पदार्थ बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को एक गाड़ी से आशीर्वाद समेत अन्य कंपनियों का आटा उतारते हुए मिला। गोदाम के बाहर लगी थी भीड़। जांच में आटा, कोल्ड ड्रिंक, सॉस, अचार, कैंडी, जूस, गेहूं-मक्का का आटा, दाल, बेसन, प्रोटीन पाउडर और मिठाइयों सहित बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मिली, जिनमें कई उत्पाद एक्सपायर पाए गए।

 

वही बरामद माल की खरीद में फर्जी बिलों का इस्तेमाल हुआ। बिल में गुरुग्राम स्थित Zepto कंपनी द्वारा माल मुंबई की एक फर्म को बेचा दर्शाया गया है। जबकि कीमत प्रिंट रेट से करीब 90 फीसदी तक कम दिखाई गई, जिससे टैक्स चोरी की आशंकाजताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग एक्सपायर सामान को नष्ट कराने की तैयारी में जुटा, वही संदिग्ध उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment