गोरखपुर मंडल प्रभारी सुनील पाठक
गोरखपुर : 17 / फरवरी / 2026 : गोरखपुर के कैंपियरगंज विद्युत वितरण खंड के पीपीगंज नगर एक मैरिज हॉल में विद्युत बिल निस्तारण के लिए लोक अदालत लगाया गया। इसमें कुल 20 मामले आए और सभी का निस्तारण किया गया । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैंपिंग विधायक फतेह बहादुर सिंह ने विद्युत निगम के लोगों से कहा कि किसानों को तुरंत कनेक्शन दें। बिजलेस द्वारा किसी को टारगेट कर कार्रवाई करना गलत है ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो जिम्मेदार को जवाब देना होगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 शक्ति नगर हरपुर में के 33 केवीए विद्युत केंद्र रेलवे की noc मिल गई है उन्होंने यह भी कहा कि शासन को 19 करोड़ रुपए का डीपीआर बनवा कर भेजा गया है । धन आने पर नगर व आसपास के गांव में तार अंडरग्राउंड कराया जाएगा कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने किया। एसडीओ अमित आनंद ,राघवेंद्र साहू ,आशीष शुक्ला, राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार यादव, परमेश्वर लाल ,राम मनोहर, मनोज कुमार सिंह, बम भोले शाही, आदि लोग मौजूद रहे। वही इस संबंध मे जब विभागीय जिम्मेदारो से कार्यक्रम का फोटो ,वीडियो, विवरण ,माँगा गया तो हीलाहवाली करते नजर आए ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












