Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में बीच बाजार युवक की बेरहमी से पिटाई , 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज

हाथरस में बीच बाजार युवक की बेरहमी से पिटाई , 6 नामजद पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस मंडल प्रभारी दुष्यंत पचौरी

हाथरस : 17 / फरवरी / 2026 :  हाथरस जनपद के सादाबाद थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे पेंठ बाजार में मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। पीड़ित भूपेंद्र सिंह के अनुसार, बाजार में पहले से मौजूद कुछ आरोपियों ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि सभी आरोपियों ने एक जुट होकर लात-घूंसों, बेल्ट व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर बताई गई कि पीड़ित मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा । राहगीरों ने किसी तरह उसे संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

पीड़ित की तहरीर पर सादाबाद थाना पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाएगी।

यह समाचार उपलब्ध आधिकारिक जानकारी और पुलिस इनपुट पर आधारित है। किसी भी पक्ष की आपत्ति होने पर आवश्यक संशोधन या अपडेट किया जा सकता है। चैनल का उद्देश्य केवल तथ्यात्मक रिपोर्टिंग है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This