हाथरस मंडल प्रभारी दुष्यंत पचौरी
महाकुम्भ 2025 में उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 40 होमगार्ड्स को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने होमगार्ड्स द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी भी ली तथा उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवाभाव की सराहना की।
उन्होंने कहा कि वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि गरिमा और विश्वास का प्रतीक है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।

हाथरस : 17 / फरवरी / 2026 : हाथरस में महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने वाले जनपद के होमगार्ड्स को मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र एवं मेडल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने महाकुम्भ 2025 के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने महाकुम्भ जैसे विशाल एवं चुनौतीपूर्ण आयोजन में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निभाई गई जिम्मेदारियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजन में होमगार्ड्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनकी सतर्कता, सेवा भावना एवं कर्तव्यपरायणता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम एवं सेवा भावना के साथ कार्य करना ही प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति है और होमगार्ड्स ने इसे पूरी तरह चरितार्थ किया है। उन्होंने सभी जवानों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सम्मान आपके अथक परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की पहचान है। होमगार्ड्स के अनुशासित कार्य व्यवहार एवं सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण भाव से सेवाएं देते रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित होमगार्ड्स को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












