Home » उत्तर प्रदेश » थाना जीआरपी गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता , 122 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

थाना जीआरपी गाजियाबाद को मिली बड़ी सफलता , 122 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 18 / फरवरी / 2026 :  थाना जीआरपी गाजियाबाद ने दर्ज गुमशुदगी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए कुल 122 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत 23,29,000 रुपये आंकी गई है। सभी मोबाइल उनके वैध स्वामियों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय Ashutosh Shukla के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई। पुलिस उपाधीक्षक Sudesh Kumar Gupta के निर्देशन एवं थाना जीआरपी गाजियाबाद के प्रभारी निरीक्षक Durgesh Mishra के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

 

मोबाइल फोन बरामदगी की इस प्रभावी कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। मोबाइल स्वामियों ने जीआरपी पुलिस का धन्यवाद करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की। मोबाइल फोन बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री दुर्गेश मिश्र, थाना जीआरपी गाजियाबाद , उ0नि0 श्री मनोज कुमार, थाना जीआरपी गाजियाबाद शामिल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This