Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में धरना स्थल पर पंकज धवरिया की तबीयत बिगड़ी

हाथरस में धरना स्थल पर पंकज धवरिया की तबीयत बिगड़ी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 19 / फरवरी / 2026 :  हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरिया की आज धरना स्थल पर तबीयत बिगड़ गई। वे यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पिछले 13 दिन से धरना दे रहे थे। उन्हें कमजोरी महसूस हुई और वे बेहोश हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही कुछ अन्य सवर्ण संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में भी हलचल मच गई।

अधिकारी पहले जिला अस्पताल पहुंचे यह जानने के लिए कि कहीं पंकज को वहां तो भर्ती नहीं कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम और अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। पंकज अपने निवास कंचन नगर के बाहर धरना दे रहे हैं। वहां पर चिकित्सकों की टीम ने पंकज का ब्लड प्रेशर आदि चेक किया। सुबह उन्हें हल्के बुखार की भी शिकायत थी। बाद में पुलिस अधिकारियों से डॉक्टरों की बातचीत हुई। डॉक्टरों ने बताया कि पंकज की हालत अब सामान्य है, हालांकि उन्हें कमजोरी महसूस हो रही है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उनके घर पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment