बुलंदशहर : 19 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस ने शमीम हत्याकांड में 12 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा किया। बता दे कि शराब पार्टी के बाद गलत हरकत का विरोध करने पर शमीम अहमद की आरोपी सोहेल ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय शमीम के साथ आरोपी सोहेल निर्माणाधीन मकान में सो रहा था। बुरी नीयत से छूने का विरोध करने पर आरोपी ने शमीम पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किये थे। जिससे शमीम की मृत्यु हो गयी। आपको बता दे कि ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माणाधीन मकान में सैलून संचालक शमीम का शव मिला था।
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि थाना देहात कि पुलिस टीम ने एक अज्ञात व्यक्ति के मर्डर के मामले में 12 घंटे के अंदर घटना का अनावरण किया है। मृतक कि पहचान शमीम के रूप में हुई है। जो कि सैलून संचालक था। थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा एक आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोहेल से पूछताछ करने पर उसने घटना में सम्मलित होना स्वीकार किया है। बता दे कि आरोपी सोहेल 17 फरवरी की रात को करीब 9 या 10 बजे करीब शमीम के सैलून पर बाल कटवाने गया था। बाल कटवाने के बाद पास में एक निर्माणाधीन मकान में गए जहां दोनों ने शराब पी। मृतक शमीम ने सोहेल से गलत काम करवाने का प्रयास किया। जिसका आरोपी सोहेल ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इसी बीच सोहेल ने पास में पड़े ईंट के टुकड़े से शमीम को घायल कर उसकी मृत्यु कर दी। और उसका मोबाइल फ़ोन लेके फरार हो गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












